एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो पशुशाला में आग लगी, तीन पशु मरे

Bijnor Updated Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्दौर। ग्राम मुकरंदपुर में दो पशुशालाओं में आग लगने से तीन पशुओं की मौत हो गई। दो लवारे भी झुलस गए। इसके अलावा हजारों रुपये कीमत का सामान भी जल गया। दमकल विभाग की गाड़ी रास्ता संकरा होने के कारण मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के जगतवीर की पशुशाला गांव के पश्चिम में है। अचानक उसमें आग लग गई। पास ही गोलू की पशुशाला है। थोड़ी देर में ही आग ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया। उस समय परिजन घर पर नहीं थे। आग की तेज लपट उठती देखकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन आग की तेजी देख कोई भी अंदर घुसने की हिम्मत नहीं कर सका। गेट के पास बंधे लवारों को खींचकर बाहर निकाला।
आग की चपेट में आने से जगतवीर की दो दुधारु भैंसें , कपडे़ और गोलू के एक कटरे की मौत हो गई। बिजनौर से पहुंची दमकल टीम की गाड़ी गांव का रास्ता संकरा होने से घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने नलों से बाल्टियों में पानी भरकर आग पर काबू पाया। जगतवीर पशु पालकर गुजारा करता है। उसके पास ओढ़ने और पहनने के कपडे़ भी नहीं बचे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें