एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार नहीं

Bijnor Updated Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अफजलगढ़ । हरकिशनपुर गांव में नर्तकियों के डांस रोकने पहुंचे पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने के मामले में पुलिस अभी तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं कर सकी, जबकि सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि गांव में किसी व्यक्ति के पुत्र के बर्थ डे पर डांस करने के लिए नर्तकियों को बुलाया गया था। इस दौरान शराब के नशे में कुछ लोग भिड़ गए। घटना उत्तराखंड बार्डर के गांव होने के कारण नादेही शुगर मिल चौकी से दो सिपाही मौके पर पहुंचे तो शराबियों ने उन्हें मारपीट कर बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची रेहड़ पुलिस ने दोनों पुलिस कर्मियों को बंधक मुक्त कराया। उधर, एसओ प्रेमपाल सिंह ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें