एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

माडर्न ऐरा की टीम विजेता बनी

Bijnor Updated Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिजनौर। मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल डीडीपीएस ए और माडर्न ऐरा ए के बीच खेला गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली मेट्रो के एमडी मंगू सिंह और विशिष्ट अतिथि डीएम डॉ. सारिका मोहन रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट के फाइनल मैच में माडर्न ऐरा ए की टीम ने डीडीपीएस ए की टीम को 2-1 गोल से हराकर खिताब जीता। माडर्न ऐरा की तरफ से अजय और अंकुर ने 1-1 गोल और डीडीपीएस ए की तरफ से हिमांशु ने एक गोल किया। मैच रेफरी संजीव थपलियाल, अरविंद अहलावत, डॉ. वीरेंद्र कुमार, अचल सिंह, राहुल कुमार, समीर कुमार, चिनमय भारद्वाज, रवि रहे। मुख्य अतिथि मंगू सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ. सारिका मोहन ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर एएसपी (सिटी) संजय सिंह, एसडीएम (सदर) मंजू लता, डीआईओएस शशि देवी शर्मा, तहसीलदार हेम सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्य राज त्यागी, हरफूल सिंह, पुलक कुमार डे, अनिल कुमार, नेडा परियोजना अधिकारी राकेश पांडे, आरजेपी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरके त्यागी, डीएवी कॉलेज के प्रधानाचार्य सुबोध चंद्र शर्मा, पूरन सिंह, चित्रा चौहान, योगेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अशोक त्यागी, संजीव दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें