नगीना। एक महिला ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने और गाली गलौच करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई। मुहल्ला काजी सराय निवासी नौशाद की पत्नी अपनी दो वर्षीय मासूम बेटी के साथ शुक्रवार की दोपहर थाने पहुंची और तहरीर देकर अपने पति समेत परिवार के चार लोगों पर मारपीट और गाली गलौच करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।