एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवक को अगवा कर रामराज में छोड़ा

Bijnor Updated Mon, 11 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

छाछरीमोड़। कार सवार लोगों ने भोगनवाला निवासी एक युवक का अपहरण कर लिया। बाद में युवक को रामराज क्षेत्र में छोड़ गए। पुलिस के मुताबिक जिस युवक के अपहरण की बात कही जा रही है वह अटैची चोर है। अपहरण की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कोतवाली शहर के ग्राम भोगनवाला निवासी गुलफाम पुत्र यामीन व उसका चचेरा भाई नदीम रविवार को बाइक से गंज आए थे। करीब दस बजे जब वे वापस जा रहे थे तो पीछे से आई सफेद रंग की दिल्ली नंबर वाली कार ने उन्हें ओवरटेक कर बाइक से गिरा दिया। बाद में कार से उतरे लोग गुलफाम को ले गए। नदीम ने घटना की पुलिस को सूचना दी। जिस पर शहर कोतवाल एसएन यादव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने चार लोगों पर अपहरण का शक जाहिर करते हुए बताया कि बदमाशों ने गुलफाम को छोड़ने के बदले नदीम से पांच लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। थोड़ी देर बाद गुलफाम को कार सवार लोग रामराज छोड़ गए। कोतवाल के मुताबिक गुलफाम व जिस व्यक्ति पर उसे अगवा कराने का शक जताया जा रहा है दोनों ही अटैची चोर हैं दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दिल्ली पुलिस ले गई थी
सूत्रों के मुताबिक गुलफाम को कार से दिल्ली पुलिस के जवान उठा कर ले गए थे। रास्ते में पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ गए। यह चर्चा पूरे क्षेत्र में रही। कोतवाल के मुताबिक यह बात उन्हें भी बताई गई कि गुलफाम को दिल्ली पुलिस ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें