एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्वतंत्रता सैनानी का निधन

Bijnor Updated Sun, 24 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

धामपुर। रेहड़ क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी 102 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सैनानी ठाकुर तुंगल सिंह का हरिद्वार में आने पुत्र के यहां निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में ही किया गया है। गांव में भोला सिंह के यहां जन्मे तुंगल सिंह की मां का नाम न्यादरी देवी था। महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन से प्रभावित होकर देश की आजादी के लिए वह कई बार जेल गए। उनके पिता-माता और चाचा किशन भी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी रहे। स्वतंत्रता संग्राम में उनकी पत्नी भागीरथी देवी जेल में थी तो उन्होंने वहीं पुत्र भारतभूषण को जन्म दिया। भारत भूषण गुरुकुल कांगड़ी के सेवानिवृत्त कुलपति हैं। तुंगल सिंह कुछ समय पहले अपने पुत्र भारतभूषण के साथ हरिद्वारमें थे जिनका 22 मार्च की रात को निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें