एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रंगों से नगर की गलियां गलियां सराबोर

Bijnor Updated Wed, 27 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

धामपुर। होली का रंग पूरे जोश पर है। परंपरानुसार हुरियारे रंग की बारिश करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। मंगलवार को दिनभर नगर की सड़काें पर हो हल्ला रहा। नगर में कई सामाजिक संस्थाआें की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाआें ने व्रत रखकर होली पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। युवाआें की टोली रंग में सराबोर हैं। ड्रमाें मेें रंग भरकर आपस में एक दूसरे पर उडे़ल रहे है। अगर कोई बाहरी व्यक्ति सड़कों पर दिखाई देता है तो उसे भागकर रंग में सराबोर कर देते हैं। हुरियारे रोडवेज की बसाें में सवार लोगाें को भी रंगने से नहीं छोड़ रहे है। पुलिस का भी बुरा हाल है। खाकी वर्दी का रौब गालिब करने वाली पुलिस भी हुरियारों के सामने असहाय है।
मंगलवार को सीओ हरेंद्र यादव ने धामपुर पुलिस कोतवाली में थाने के पूरे स्टाफ की बैठक ली। दुल्हैंडी के निकालने वाले जुलूस में ड्यूटी के प्रति अलर्ट किया। अफजलगढ़ थाने में भी सीओ राहुल मिठास ने पुलिस कर्मियों के आवश्यक निर्देश दिए। सोमवार की रात नाट्यदीप परिवार की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख मालती चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष लीना सिंघल, इं. जगदीश चौहान, स. सतवंत सिंह सलूजा, डा. पूनम चौहान, अध्यक्ष डा. एनपी सिंह, डा. शिखा सिंह, बबीता रानी, डा. कुशाग्र सक्सेना, डा. राजेंद्र चौहान, नितिन अग्रवाल, कुमार अवनीश, राकेश चौधरी ने विचार रखे। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चाें को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता डा. एनपी सिंह ने की। संचालन दीपेंद्र सिंह होलान ने किया। सवेरा की ओर से शुभम मंडप में होली मिलन कार्यक्रम हुआ। संस्था के अध्यक्ष सतपाल चावला के संयोजन में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। रंगों के त्योहार को हंसी खुशी के साथ मनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें