एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पूर्व विधायक इंद्रदेव बने महामूर्खाधिपति

Bijnor Updated Wed, 27 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

धामपुर। युवा साहित्कार संघ की ओर से वैशाखनंदन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथितियों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। अफजलगढ़ क्षेत्र के पूर्व विधायक डा. इंद्रदेव सिंह को इस दौरान महामूर्खाधिपति, गौरशंकर सुकोमल को मूर्ख मंडलेश्वर, दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन को मूर्खानंद सरस्वती, राजेश दीपक को मूर्खाचार्य, श्रीकांत शर्मा टोनी को मूर्खालंकार, अरुण शर्मा अरुण को मूर्ख संचालक, हरिकांत शर्मा को मूर्ख सिरोमणि की उपाधियों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जमकर शेर और शायरी भी हुई जिसका दर्शकों ने जमकर आंनद उठाया। कार्यक्रम में डा. जितेंद्र कौशिक, नरेंद्र जीत, अकबर दिवाना, एजाज धामपुरी, अनिल शर्मा अनिल आदि ने होली के इस मौके पर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को जमकर गुदगुदया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें