एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प

Bijnor Updated Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिजनौर । केवलानंद बीएड कॉलेज, दारा नगर गंज और इको क्लब बिजनौर ने गंगा रक्षा अभियान का आयोजन किया। इसमें ग्रामीणों को गंगा में प्रदूषित पदार्थ न डालने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में आयोजित सेमिनार में पूजा रानी, मोहसिना परवीन, सोमपाल गंगवार, विपिन कुमार आदि ने गंगा की महत्ता बताते गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने पर बल दिया। असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंका ने गंगा का आध्यात्मिक महत्व बताया। सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने सभी को गंगा को प्रदूषण मुक्त करने और इसमें कोई भी प्रदूषित वस्तु न डालने का संकल्प दिलाया। सेमिनार का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर अरविंद कुमार ने किया। सेमिनार के बाद सभी गंगा तट पर पहुंचे और गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लेकर किनारे पड़ा कूड़ा कचरा साफ किया। साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर आसपास के ग्रामीणों को गंगा को प्रदूषित न करने को जागरूक किया। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ओम लता सिंह, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र सिंह, रूपेंद्र सिंह, कुलदीप कुमार, रविंद्र मलिक, पारुल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें