एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

झकड़ी में फिर मारपीट, पथराव

Bijnor Updated Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिजनौर। ग्राम झकड़ी में दो पक्षों के बीच चल रही तनातनी थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को हुए बवाल में चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को फिर दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम झकड़ी में कुछ दिन पूर्व शफाकत का मर्डर हो गया था। तभी से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही है। सोमवार को दोनों पक्ष सामने आ गए। शफाकत का भाई फराकत व दूसरे पक्ष का नासिर अपने साथियों के साथ आ भिड़े। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। दोनोें पक्ष लाठी डंडे व हथियार निकाल लाए। इस दौरान पथराव भी हुआ। पुलिस के पहुंचने के बाद भी पथराव चलता रहा। पुलिस ने फराकत व उसके पुत्र शमशाद, नासिर व उसके भाई इरफान को सोमवार को गिरफ्तार किया था। विवाद की आग फिर भी नहीं बुझी। मंगलवार को फराकत की बहन मोबीना अपने पति महफूज के साथ अपने परिजनों की खबर लेने झकड़ी गई थी। इस दौरान फिर से दोनों पक्ष भिड़ गए। मारपीट व पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने इरफान की पत्नी हाजरा, शब्बो व एक अन्य युवक को गिरफ्तार करते हुए शांति भंग में चालान कर दिया। गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें