एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हंसवी से मेरा भी कद बढ़ा : रोमियो

Bijnor Updated Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

धामपुर । जिले के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रोमियो मयूर ने कहा कि उनकी शिष्या बाल कलाकार हंसवी का इंडिया के डांसिंग सुपर स्टार में स्टार प्लस पर देश के 12 टॉप डांसराें में आने से उनका भी कद बढ़ा है। इससे पहले भी बाल कलाकार प्रशंसा गर्ग चक धूमधूम में धमाल मचा चुकी है। शमद खान जन्नत फिल्म में अभिनय कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरियोग्राफर ने बताया कि जब उन्हें पता लगा कि उनकी शिष्या हंसवी देश की 12 बाल डंासराें में चयनित हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। जब हंसवी की उम्र तीन वर्ष की थी तो उसने गांव जैतरा के रोमियो डांस संस्थान में प्रवेश लिया था। उसके बैच में 20 बालिकाएं डांस सीखती थी। इस बैच में मात्र हंसवी ने ही डांस के लक्ष्य को छुआ है। हंसवी हरिद्वार की मूल निवासी है। उसके पिता पवन कुमार विकास खंड कार्यालय नहटौर में बाबू है। हंसवी की मां सुनीता शिक्षिका है। उन्होंने बच्चाें को शिक्षा दी है कि वह जो भी काम करें, मन लगाकर करें।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें