एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छात्राओं ने मंदिर में किया श्रमदान

Bijnor Updated Tue, 10 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिजनौर। कॉलेजों में आयोजित एनएसएस कैंप में स्वयंसेवकों ने रैली निकाल ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक व श्रमदान किया। आरबीडी महिला महाविद्यालय के स्वयंसेवकों को बीएड विभागाध्यक्ष डा. दीप्ति डिमरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयं सेवक गीता नगरी स्थित शिव मंदिर पहुंची। कार्यक्रम समन्वयक डा. सुरेश सिंह व सह समन्वयक सारिका सिंह ने स्वयंसेवकों को सामूहिक कार्य के महत्व बताए। इसके बाद स्वयंसेवकों ने मंदिर में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। गोष्ठी में क्षमा, दया, मूल्य, नैतिकता पर विचार प्रकट किए गए व भजन गाए गाए। कार्यक्रम के आयोजन में डा. प्रज्ञा अग्रवाल, निदा, नजमुन्निसां, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें