एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया

Bijnor Updated Wed, 19 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिजनौर। मंगलवार को सपा प्रत्याशी हाजी शाहनवाज राणा ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकनपत्र दाखिल किया। उन्होंने नामांकन के दो सेट दाखिल किए। इस दौरान सात प्रत्याशियों के लिए पर्चे भी खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट में सपा प्रत्याशी हाजी शाहनवाज राणा, पर्यटन मंत्री मूलचंद चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुचि वीरा, सपा महिला जिलाध्यक्ष रचना महेंद्रा, बिजनैार लोकसभा क्षेत्र प्रभारी राशिद हुसैन समेत कई समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचे। उधर, मंगलवार को रालोद प्रत्याशी जयाप्रदा, भारतीय मोबिन फ्रंट प्रत्याशी उदय, राष्ट्रवादी समाजपार्टी प्रत्याशी मो. अदीब, आल इंडिया माइनारिटी फ्रंट प्रत्याशी परवेज अकील, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह एडवोके ट व निर्दलीय प्रत्याशी मनोज चौहान तथा उमेश के लिए पर्चे खरीदे गए। नामजदगी के तीसरे दिन भी कलक्ट्रेट में गहमागहमी रही।
करोड़पति हैं शाहनवाज राणा
बिजनौर। सपा प्रत्याशी हाजी शाहनवाज राणा के पास 11 करोड़ की चल अचल संपत्ति है। इनमें साढे़ पंद्रह लाख रुपये नगद, छह करोड़ के पालिसी शेयर, जेवरात, साढे़ पांच करोड़ की कृषि भूमि अपार्टमेंट है। पत्नी इंतखाब राणा पर साढे़ छह लाख 72 हजार रुपये नगद, दो करोड़ 28 लाख की पालिसी, जेवरात आदि, 66 लाख की भूमि आदि हैं। शाहनवाज की छह लाख 19 हजार तथा पत्नी की दो लाख 70 हजार वार्षिक आय है। शाहनवाज पर तीन करोड़ 68 लाख का सरकारी बकाया है। तीन करोड़ 60 लाख बकाया पर विवाद चल रहा है। बैंकाें का 31 लाख रुपया बकाया है। शाहनवाज के खिलाफ एक अपराधिक मामला दर्ज है। दस मामले ऐसे हैं जिनमें न्यायालय ने संज्ञान लिया है। 38 साल के शाहनवाज राणा एलएलबी पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें