एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एक सप्ताह में एक घंटा मिली बिजली

Bijnor Updated Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नजीबाबाद। ग्रामीण अंचलों में उपभोक्ता विद्युत संकट से जूझ रहे हैं। कई जगहों पर फुंके ट्रांसफार्मर कई कई दिन बाद भी बदले नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबराबाद फीडर से बीते आठ दिनों में चंद घंटे ही बिजली मिल सकी है। महमूद रजा, हाफिज नौशाद, शाहनवाज, आरिफ, रफी ने बताया कि उन्हें एक हफ्ते महज एक घंटा ही बिजली मिली है। गांव करमसखेडी, खाईखेड़ी, जफरपुर, मीरपुर, नंगला, गजरौला, खानपुर, शेखपुरा, कबाड़ीवाला आदि गांवों में भी बिजली संकट है। उधर, गांव मिर्जापुर में 63 केवीए ट्रांसफार्मर को विद्युत निगम तीन सप्ताह बाद भी नहीं बदलवा सका। बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं ने नारेबाजी कर निगम के प्रति रोष जताया। नीरज, प्रदीप, गौरव, वरुण, संजीव, सचिन, लेखराज, लाला, रिसाल, सतेंद्र, टीकम, कृष्णपाल, राजेंद्र आदि का आरोप है कि ट्रांसफार्मर बदलवाने की बात कहने पर जेई उन्हें आश्वासन देकर टरका देता है।
नांगल क्षेत्र के गांव बरकातपुर में 100 केवीए ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से ग्रामीण लो वोल्टेज से जूझ रहे हैं। ट्रांसफार्मर से चार निजी नलकूप और 100 से अधिक कनेक्शन दिए गए हैं। विद्युत उपकरण शोपीस बने हैं। चंद्रशेखर, दीपक, भूपेंद्र, मांगे, संजय, सुबोध, योगेंद्र आदि का कहना है कि कई बार अधिकारियों से आपूर्ति में सुधार की मांग की जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें