एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चाचियों ने ही मार डाला भतीजा

Bijnor Updated Tue, 17 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायपुर सादात/नजीबाबाद। युवकों को घर आने से रोकने पर चाचियों ने भतीजे की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिलाओं ने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल किया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव रायपुर सादात में नौ जून की शाम शानू (12) का शव घर की छत पर पड़ा मिला था। अनाथ शानू की हत्या होने तथा उसके शव को आनन फानन में दफनाने की खबर पर पहुंची नगीना देहात पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जांच में शानू की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि हुई।
थानाध्यक्ष अता मोहम्मद ने बताया कि शक के आधार पर उन्होंने पूछताछ के लिए शानू की चाची रुखसाना और फरजाना को हिरासत में लिया था। दोनों ने शानू की हत्या करने का जुर्म कुबूल किया। बताया कि दोनों के पति खुर्शीद व सरफराज मुंबई में रहकर काम करते हैं। उनके पीछे रुखसाना और फरजाना से मिलने कई युवक आते थे। शानू उन्हें रोकता था, जिससे उन्हें अपमान महसूस होता था। दोनों ने मिलकर शानू को रास्ते से हटाने के लिए नौ जून को रस्सी से उसका गला घोंटकर शव छत पर डाल दिया और सांप के काटने से शानू की मौत होने की बात सभी को बताई। शानू के माता-पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। शानू और उसके दो छोटे भाई-बहन, दादा-दादी के पास रह रहे थे। कफील की तहरीर पर पुलिस ने रुखसाना व फरजाना के खिलाफ धारा 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें