एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बेटे-भाइयों को आग में झोंकने वाला गिरफ्तार

Bijnor Updated Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नजीबाबाद। सगे भाइयों और पुत्र को आग के हवाले करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, गंभीर रूप से झुलसे तीनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला मुगलूशाह निवासी मो. इरफान को पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि वह भागने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने इरफान को जेल भेज दिया। इरफान पर अपने दो सगे भाइयो नौशाद व इरशाद तथा पुत्र इस्लामुद्दीन को कमरे में बंद कर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले करने का आरोप है। इरफान के ताऊ मो. यूनुस ने भाइयों के आपसी विवाद के चलते इरफान द्वारा तीनों को देर रात आग के हवाले करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, आग से गंभीर रूप से झुलसे 26 वर्षीय नौशाद, 22 वर्षीय इरशाद तथा 16 वर्षीय इस्लामुद्दीन का दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार चल रहा है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें