एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

15 साल के छात्र ने बना डाली लूट की योजना

Bijnor Updated Thu, 04 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिजनौर। एक चिकित्सक के यहां रहकर काम करने वाले लगभग 15 साल के छात्र ने चिकित्सक की पत्नी से लूटपाट करने व घर में चोरी करने का प्लान बना डाला। उसने चिकित्सक के नर्सिंग होम के गार्ड व अपने मामा के लड़के को भी इस योजना में शामिल कर लिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात गश्त के दौरान एसआई कुलदीप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर बिजनौर इंटर कॉलेज के सामने से एक बच्चे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके पास से 32 बोर का एक रिवॉल्वर, दो कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ। एएसपी सिटी कल्पना सक्सेना के मुताबिक पुलिस ने चारों से पूछताछ की तो पता चला कि वे लूट की योजना बना रहे थे। उनके अनुसार पकड़ा गया लगभग 15 साल का लड़का चिकित्सक डॉ. विपिन मोहन वशिष्ठ के घर पर लगभग ढाई साल से नौकरी करता था। उसने ही चिकित्सक के यहां लूट की योजना बनाई थी। गौरव ने रात में चिकित्सक के नर्सिंग होम पर तैनात रहने वाले गार्ड पद्म सिंह, अपने मामा के बेटे नूरपुर के गांव धौलागढ़ निवासी रविंद्र व उसके दोस्त देहरादून निवासी सूरज बिष्ट को भी लूट की योजना में शामिल कर लिया। योजना के अनुसार रविंद्र व सूरज को मार्केट जाते समय चिकित्सक की पत्नी का बैग लूटना था। बैग में से घर की चाबियां वे गौरव को दे देते और गौरव घर में रखी नगदी व जेवर चोरी कर लेता। उनको पकड़ने वाली टीम में कांस्टेबिल धीरेंद्र कसाना, शमशाद, सोहनवीर सिंह व प्रमोद कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें