एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर से पांच लाख रुपये चोरी

Bijnor Updated Sun, 14 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नजीबाबाद। दिनदहाड़े एक घर से पांच लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। परिवार के मुखिया ने पुलिस को चोरी की तहरीर सौंपी। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम बुलाकर छानबीन कराई। घटना को संदिग्ध माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार मार्ग स्थित अमान नगर कॉलोनी निवासी शफीक उर्फ लल्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार अपराह्न करीब 12:45 बजे मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। 1:15 बजे जब वह वापस आया, तो मेज के आसपास किताबें बिखरी हुईं थीं। शक होने पर देखा तो मेज की रेक में रखी पांच लाख रुपये की नकदी गायब थी। पुलिस पूछताछ में शफीक उर्फ लल्ला ने बताया कि उस समय घर पर उनकी पत्नी, दो पुत्रियां और दो पुत्रवधु थीं। पुलिस को बताया गया कि रेक लॉक थी। घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस ने बिजनौर से फील्ड यूनिट (फिंगर एक्सपर्ट टीम) को बुलाया। वैज्ञानिक वीररास सैनी, विनय शर्मा, रामकिशोर, वरुण ने करीब एक घंटे तक छानबीन कर नौ फिंगर प्रिंट लिए। एसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया चोरी की घटना पूरी तरह संदिग्ध है। उधर, भागूवाला के निकट स्थित गांव काशीरामपुर में शिव मंदिर से शुक्रवार की रात चोरों ने बैट्रा, माइक, एम्प्लीफायर आदि सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें