एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर पड़ा मिला युवक का शव

Bijnor Updated Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिजनौर। मोहल्ला बुखारा निवासी इमरत सिंह का पुत्र धर्मवीर उर्फ बिल्लू (30) बृहस्पतिवार की रात अपने दो साल के बेटे जतिन के जन्म दिन के कार्यक्रम में व्यस्त था। किसी समय वह अचानक गायब हो गया। धर्मवीर का शव बकली फाटक से आगे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनाें के मुताबिक रात में करीब दो बजे धर्मवीर के मोबाइल पर एक कॉल आई। मोबाइल पर बात करता हुआ धर्मवीर घर से निकल गया और वापस नहीं आया। परिजनों के मुताबिक धर्मवीर के शरीर पर धारदार हथियारों के निशान हैं। चाकू से गोदकर उसकी हत्या की गई है। धर्मवीर के हाथ में पुरुषों के पहने वाला एक लाकेट भी मिला है। इससे साफ है कि धर्मवीर ने खुदकुशी नहीं की है। धर्मवीर किताबों की दुकान पर नौकरी करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया र्है। शुक्रवार को दिन में धर्मवीर के परिजन शहर कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। शहर कोतवाल राकेश पालीवाल के मुताबिक धर्मवीर ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की है। स्टेशन मास्टर की ओर से भेजे मेमो में भी धर्मवीर के आत्महत्या करने की बात कही गई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, उसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें