एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शौचालय के लिए मिलेंगे 12 हजार रुपये

Bijnor Updated Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिजनौर। केंद्र सरकार के निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय पर अनुदान की राशि बढ़ा दी गई है। अब लाभार्थियों को 12 हजार रुपये प्रति शौचालय पर अनुदान मिलेगा। लाभार्थी शौचालय को बेहतर बनाने के लिए खुद भी अपनी धनराशि खर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया गांवों में निर्मल भारत अभियान के तहत 6063 शौचालय बनवाए जाने हैं। इसके लिए अनुदान की राशि में फेरबदल किया है। मनरेगा को इस अभियान से हटा दिया है। पहले प्रति शौचालय पर 3200 रुपये केंद्र सरकार, 1400 राज्य, मनरेगा के तहत 5400 रुपये का अनुदान मिलता था। लाभार्थी का अंशदान 900 रुपये था, लेकिन अब केंद्र द्वारा प्रति शौचालय पर नौ हजार व राज्य सरकार द्वारा तीन हजार रुपये का अनुदान शौचालय पर मिलेगा। खास बात ये है कि अगर लाभार्थी चाहे तो शौचालय को और भी बेहतर बनाने के लिए अपनी धनराशि भी खर्च कर सकता है। योजना में नया अनुदान दो अक्तूबर के बाद बनने वाले शौचालयों पर लागू होगा। जिले के लोहिया गांवों में चालू वित्तीय वर्ष में 6063 शौचालयों का निर्माण होना है, इनमें से 632 का निर्माण दो अक्तूबर से पहले पूरा हो चुका है। जिला पंचायत राज कार्यालय के अनुसार बढ़ा अनुदान तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
गंगा के किनारे गांवों में बनेंगे 8.5 हजार शौचालय
निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत गंगा किनारे के गांवों में भी शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। जिले में गंगा के तटीय गांवों में 8.5 हजार शौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें