एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय सेमिनार में भाग  लेंगे बेसिक के चार शिक्षक

ब्यूरो /बदायूं Updated Wed, 21 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

व्यक्तिगत प्रयासों से बेसिक शिक्षा को आदर्श शिक्षा बनाने की मुहिम चला रहे शिक्षक अब अन्य नवाचारी अध्यापकों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत भी बनेंगे। इसके लिए जिले से चार शिक्षकों का चयन भी किया गया है। यह शिक्षक आगामी 24 सितंबर को इटावा में होने वाले प्रदेश स्तरीय सेमिनार में प्रतिभाग करते हुए अपने विद्यालय का विकास किस प्रकार किया जाए विषय पर अपने अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण समन्वयक गौरव सक्सेना ने बताया कि बेसिक शिक्षा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिले के चार नवाचारी अध्यापकों को अपनी स्टोरी प्रदेश के अन्य अध्यापकों के सम्मुख प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। बताया कि सेमिनार में बदायूं के शिक्षकों की संख्या सर्वाधिक है। इस सेमिनार में कुल 20 जिलों के 28 अध्यापकों में बदायूं के रिकॉर्ड चार शिक्षकों को अवसर प्राप्त हुआ है। इन शिक्षकों को बीएसए इटावा ने बीएसए बदायूं को पत्र भेजकर अपने जिले के शिक्षकों को प्रतिभाग कराने के लिए पत्र भेजा है। बताया कि इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय हर्रायपुर के शिक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कुंवरसेन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा के शिक्षक मनोज कुमार वार्ष्णेय, कादरचौक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता के शिक्षक प्रवीण कुमार और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कथरा खगेई के अनिरूद्ध शर्मा को शामिल किया गया है। इन शिक्षकों की ओर से किए जा रहे नवाचारों को एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जा रहा है। जिसे प्रदेश की विभिन्न डायटों और बेसिक शिक्षकों को वितरत किया जाएगा। ताकि अन्य शिक्षक भी प्रेरणा लेकर उन नवाचारों को अपने विद्यालयों में लागू कर बेहतर बना सकें।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें