मायके आई युवती के साथ प्रेमी को बात करते हुए देखा तो भाई ने प्रेमी का सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला निवासी युवती का एक लड़के से प्रेम प्रसंग था। प्रेम संबंधों का पता लगने पर परिजनों ने युवती की शादी कर दी।
शुक्रवार को युवती अपने मायके आई हुई थी। युवती को उसके भाई ने उसके प्रेमी से बात करते हुए देख लिया। आक्रोशित भाई ने प्रेमी के साथ मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसआई अखिलेश पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जाएगी।