शिविर में रक्तदान करता रक्तदाता
- फोटो : chandauli
विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शनिवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय संयुक्त जिला अस्पताल में पहले दिन शनिवार को 20 लोग रक्तदान कर महादानी बने। सीएमओ डा. पीके मिश्रा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। कहा कि रक्तदान को महादान कहा गया है। इससे एक साथ चार जिन्दगियां बचाई जा सकती है। हम सभी को रक्तदान करना चाहिए और लोगों को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि कोई भी बीमार व दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति रक्त के अभाव में दम न तोड़ सके। तमाम तरह की भ्रांतियों से भयभीत होकर लोग रक्तदान करने से हिचकते हैं। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। रक्तदान से कोई कमजोरी वगैरह नहीं आती है।
सीएमएस डा. एके श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान के लिए चिकित्सकों के साथ-साथ आम नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं, जो शुभ संकेत हैं। एक से 31 अक्टूबर तक स्वैच्छिक रक्तदान माह मनाया जाएगा। बताया कि पहले दिन ब्लड बैंक में 20 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें प्रमुख रुप से डा.रमेश चंद्र, पर डा. शैलेश श्रीवास्तव, डा. ओम प्रकाश यादव, अंशुमान चौबे, दुुर्गेश सिंह, विनोद सिंह, चंदन प्रसाद, दीपक पांडेय, राकेश कुमार आदि शामिल रहे। शिविर का संचालन संजय कुमार ने किया। इस अवसर पर डा. चन्द्रिका, दीपिका श्रीवास्तव, विद्युत प्रकाश आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रक्तकोष प्रभारी डा. अशोक कुमार और सफल संचालन चन्द्रशेखर मजमूदार ने किया।