एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कर्मियों ने दिखाई एकता

चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 11 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
धरना देते राज्य कर्मचारी।
विज्ञापन

Next Article

दस सूत्रीय मांगों के समर्थन में राज्य कर्मचारियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर तीन दिवसीय धरना शुरू किया। पहले दिन कर्मचारियों ने विभिन्न कार्यालयों में जाकर तालाबंदी कराई। इसके बाद सदर ब्लाक में हुए धरने में 21 विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान हुई सभा में सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई के आह्वान पर सदर ब्लाक कार्यालय, ट्रेजरी, सिंचाई, पशुपालन, चकबन्दी, माध्यमिक शिक्षा विभाग, अस्पताल, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ समेत अन्य संगठनों व विभागों के कर्मियों ने नगर में जुलूस निकाला और कार्यालयों पर पहुंचकर तालाबंदी कराई। इसके बाद सदर ब्लाक परिसर में सभा हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। कई बार लिखित और मौखिक रूप से शासन को मांगों से अवगत कराया गया, लेकिन सरकार द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई। हर स्तर पर सरकारों ने कर्मचारियों को उपेक्षित किया है। इस अवसर पर महेंद्र लाल श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्रा, वीरेंद्र पासवान, मदन मुरारी लाल, धनंजय सिंह, जितेंद्र, नागेश कुमार यादव, अशोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन आनंद मिश्रा ने किया।

 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें