एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सीओ पहुंचे स्टेशन परिसर, जीआरपीकर्मियों को दी हिदायत

Chitrakoot Updated Thu, 07 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चित्रकूट। जीआरपी की वाहनचालकों को उत्पीड़न और उगाही की आए दिन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी सुरेश चंद्र रावत ने बुधवार को स्टेशन परिसर पहुंचकर मामलसे की जानकारी ली। यहां उन्होंने जीआरपी कर्मियों को बुलाकर जमकर फटकार लगाई और यात्रियों और वाहन चालकों को बिना वजह परेशान करने से बाज आने की हिदायत दी। उन्होंने साफ कहा, मैं जानता हूं आप लोगों की चेकिंग के पीछे मंशा क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस समय स्टेशन परिसर में वाहनों की धरपकड़ को लेकर आए दिन शिकायतों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि कभी कागज तो कभी हेलमेट चेकिंग के नाम पर ये वाहन चालकों के वाहन जीआरपी थाने में खड़े कर लेते हैं और फिर ले देकर छोड़ते हैं। अमर उजाला ने सोमवार की रात हुई घटना की खबर - उत्पीड़न कहकर वाहनचालकों ने काटा हंगामा, तो प्रमुखता से अपने 5 फरवरी के अंक में प्रकाशित की थी। दूसरे ही दिन सीओ सिटी सीओ ट्रैफिक देवेंद्र सिंह, एआरटीओ कार्यालय के प्रमोद सेन को लेकर स्टेशन परिसर पहुंचे। वहीं पर उन्होंने प्रभारी जीआरपी एसओ राकेश कुमार को बुलाया। बोले, आप लोगों को कोई सिस्टम मालूम है या नहीं। बड़ी शिकायतें आ रही हैं। मैं जानता हूं कि आप लोगों की चेकिंग के पीछे मंशा क्या है। उन्होंने बिना वजह किसी को परेशान करने से बाज आने को कहा। साथ ही टेंपो यूनियन के दिनेश सेन, दिप्पू पटेल, सूरज तिवारी, जीप यूनियन के छोटू त्रिपाठी आदि से यात्रियों से जबर्दस्ती न करने को आगाह किया। उन्होंने कहा कि आइंदा अगर किसी यात्री के साथ इस तरह की अभद्रता और किराया ज्यादा एेंठने की शिकायत आई तो टेंपो सीज कर दिया जाएगा। साथ ही बताया कि जल्द ही स्टेशन रोड को बड़े वाहनों के लिए वनवे किया जाएगा। सीओ ने टेंपो चालकों से व्यवस्था बनाए रखने को कहा। प्रमोद सेन ने सलाह दी कि विभिन्न रूटों में चलने वाले वाहनों को निश्चित रंग की पट्टी लगाकर नंबर डाले और साथ ही किराया भी उसमें इंगित करें।

इनसेट -------------------
यह है किराया
गौरतलब है कि टेंपो टैक्सी यूनियन, पुलिस और सहायक संभागीय अधिकारी ने किराये की लिस्ट जारी की है-
कर्वी से चित्रकूट 10 रुपए
कर्वी से सीतापुर 8 रुपए
कर्वी से बेड़ी पुलिया 5 रुपए
बेड़ी पुलिया से चित्रकूट 5 रुपए
कर्वी से जानकी कुंड 5 रुपए

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें