एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल, एक गंभीर

Chitrakoot Updated Sun, 07 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ (चित्रकूट)। नवजात बच्चे को इलाज के लिए इलाहाबाद ले जा रही बोलेरो के मुरका के पास शनिवार सुबह पेड़ से टकराकर पलटने से कई लोग घायल गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाहाबाद रिफर कर दिया गया। शिवदेवी पत्नी राजकुमार निवासी सरधुवा की नवजात बच्चे के इलाज के लिए सभी लोग इलाहाबाद जा रहे थे। सुबह चार बजे मुरका गांव के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में राजकुमार पुत्र बद्रीप्रसाद, मनोज पुत्र बिहारीलाल कर्वी, शिवदेवी, बच्चे की नानी राजरानी पत्नी बिहारीलाल कर्वी, जितेंद्र कुमार पुत्र कामता प्रसाद कर्वी, आंशू पुत्र बाले निवासी कर्वी घायल हो गए। राजकुमार की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एक अन्य सड़क घटना बरगढ़ फैक्ट्री के पास हुई। शुक्रवार की भोर मरीज को लेकर इलाहाबाद जा रही एंबुलेंस के सामने जानवर आ जाने से चालक जितेंद्र कुमार नियंत्रण खो बैठा और वाहन दाहिनी ओर खड्ड में जा गिरी। इसमें चालक के अलावा मनोज कुमार, लक्ष्मिनिया देवी भी घायल हो गए। चालक को जानकी कुंड और बाकी दोनों घायलों को इलाहाबाद रिफर किया गया है।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें