मऊ(चित्रकूट)। बरगढ़ घाटी में बरगढ़ से मऊ आ रहे टेंपो पलट जाने से नौ लोग घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रिफर कर दिया गया है।
बरगढ़ से सवारी लेकर टेंपो मंगलवार को सुबह पौने नौ बजे मऊ की ओेर आ रहा था। बरगढ़ घाटी में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चालक समेत नौ लोग गंभीर धायल हो गए। दुर्घटना में टेंपो चालक डभौरा निवासी कृष्ण कुमार गौतम(32), बालेंदु शेखर द्विवेदी (50) निवासी बरगढ़, फकीरे (52) को गंभीर हालत में इलाहाबाद स्वरूप रानी मेडिकल कालेज रिफर कर दिया। इसके अलावा वीरेंद्र(26) व बसंतलाल(35) निवासी कोलमजरा, राजीव सिंह (21) तुलगवां, बिटटूबसंतलाल(3), राममनोज (27), कुशलकुमार (25)अतरी और संगमलाल (50) निवासी चितरवार मऊ को घायलावस्था मेें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।