चित्रकूट। भाजपाइयों को 27 जून को होने वाले जेल भरो आंदोलन के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष जयविजय सिंह ने बताया कि ये सभी अपने मंडलों पर कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदार होंगे।
जयविजय सिंह ने बताया कि मंडल प्रभारी बनाकर इनको नियत तिथियों में अपने क्षेत्र में तैयारी बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। 22 जून को प्रदीप त्रिपाठी मानिकपुर नगर में, विकास मिश्रा रामनगर में और हरी सिंह गनीवां मंडल में, 24 को रवि त्रिपाठी बरगढ़ में, विनोद पांडे मानिकपुर ग्रामीण में और पुरुषोत्तम दास अग्रहरि कर्वी नगर में, 25 जून को काशी प्रसाद करवरिया मऊ में, आनंद सिंह राजापुर में, दिनेश तिवारी भौरी में, 26 को डा. विपुल प्रताप सिंह पहाड़ी में और भरतकूप मंडल में चंद्रप्रकाश खरे बैठक लेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नेताओं को गांवों में प्रवास करने के भी निर्देश दिए गए हैं। पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी रामनगर, मानिकपुर ग्रामीण, पूर्व विधायक भैरों प्रसाद मिश्रा भौरी और गनीवां, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय भरतकूप और सरधुवा, दिनेश तिवारी कर्वी और शिवरामपुर मंडल, रंजना उपाध्याय राजापुर और मानिकपुर मंडल, नवल किशोर मिश्रा मऊ और बरगढ़ में प्रवास करेंगे। उन्होंने बताया वह और रामदयाल त्रिपाठी संयुक्त रूप से पहाड़ी मंडल में प्रवास कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से संपर्क करेंगे।
इनसेट -------------------
जिला मीडिया प्रभारी बनाया
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयविजय सिंह ने शिवाकांत पांडे को जिला मीडिया प्रभारी बनाते हुए आशा की है कि वह जिम्मेदारी को भली-भांति निभाएंगे।