एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बाइक पर बैठाकर टप्पेबाजी की

Chitrakoot Updated Mon, 22 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ (चित्रकूट)। एक वृद्ध को दो बाइकसवारों ने अपनी बाइक में बैठा लिया और फिर उसके रुपये निकाल लिए। कलाना भभुआ थाना मरका (बांदा) निवासी शिवकुमार सिंह (63) अपनी ससुराल नोनवई (रामनगर) जाने के लिए लूप लाइन चौराहे पहुंचा था। वहां से छीबों जाने के लिए वह पैदल जा रहा था कि रास्ते में दो बाइक सवारों ने उसे गंतव्य छोड़ने को कहकर बाइक पर बैठा लिया। उसका कहना है कि ये लोग लहराकर बाइक चला रहे थे और रास्ते में ही उसके कुर्ते की जेब से डेढ़ हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद भंभेट कालोनी के पास बाइक का इंजन खराब होने की बात कह उसे उतारा और भाग निकले। राजापुर थाने में उसकी तहरीर नहीं ली गई। उसका कहना था कि वहां एक पुलिसकर्मी था और उसने कहा कि बाद में आना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें