एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बांदा और चित्रकूट में बंद का अल्टीमेटम, नौवें दिन भी अन्ना का कोई सुराग नहीं

Chitrakoot Updated Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चित्रकूट। शहर के एक सर्राफ के अपहृत पुत्र संस्कार सोनी उर्फ अन्ना का नौवें दिन भी कोई पता नहीं चला। न तो कोई सूचना और न कोई क्लू, पुलिस अभी तक अंधेरे में हाथ पांव मार रही है। उधर, बुधवार को जिला सर्राफा एसोसिएशन ने सीओ सुरेश चंद्र रावत के माध्यम से एसपी को ज्ञापन भेजा और आगाह किया कि अगर 23 तक बच्चे की सकुशल बरामदगी नहीं हुई तो 24 को चित्रकूट के साथ बांदा जिले में भी सारे व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे और फिर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कार सोनी के अपहरण के मामले में बुधवार को भी पुलिस के हाथ खाली रहे। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस हर तरफ कोशिश कर रही है। छहों टीमें जुटी हैं पर कोई सुराग नहीं लगा। बीतते दिनों के साथ घरवालों का भी धैर्य जवाब देने लगा है। रक्षाबंधन के त्योहार पर घर में दुख की छाया बनी रही। सर्राफ परिवार के दुख में सहभागी बने मुहल्लेवासियों ने भी त्योहार को सादगी से मनाया। अपहृतों का हुलिया या कोई अन्य जानकारी न होने से मामला पेचीदा होता जा रहा है। पूरे जिले में चर्चा का विषय बना यह अपहरण कांड पुलिस के लिए भी चुनौती बन चुका है। सूत्रों की मानें, तो पुलिस अधिकारियों के सामने भी अब यह मामला गंभीर हो चुका है और उनके सामने ऐसी कोई दिशा नहीं है, जिस पर वह काम न कर चुकी हो।
सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की अगुवाई में राहुल गुप्ता, अंकित पहारिया, जितेंद्र कुमार धतुरहा, ओंकार सोनी, सुशील गुप्ता, सुरेश कुमार सोनी, सुरेंद्र कुमार, लक्ष्मण सोनी आदि ने सीओ को पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें व्यापारियों ने कहा है कि एसपी से मिलने पर उन्होंने 72 घंटे में बच्चे की बरामदगी का आश्वासन दिया था पर देखते देखते नौ दिन बीत गए। प्रशासन की निष्क्रियता को देखते हुए अब हमारे धैर्य का बांध टूट रहा है। एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि 23 अगस्त तक अगर बच्चे की सकुशल बरामदगी नहीं हुई तो मजबूर होकर 24 अगस्त को दस बजे से चित्रकूट और बांदा के सारे व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। अनशन करेंगे एवं कर्वी की सभी सड़कों पर चक्का जाम भी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें