चित्रकूट। उपमंडल कर्वी के जीडीएस कर्मचारियों की बैठक में डाक अधीक्षक बांदा वीके सिंह ने सभी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान एक महीने के अंदर करने का वादा किया। साथ ही इनसे टीम भावना के साथ काम करने को कहा है।
बैठक रामलीला भवन पुरानी बाजार कर्वी में हुई। इसमें बांदा प्रखंड के अधीक्षक ने प्रत्येक डाकघर के ग्रामीण इलाके में बालिकाओं का एक आरडी खाता खोलने के लिए शाखा डाकपालों को निर्देशित किया। कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं बताईं, इस पर उन्होंने कहा कि इनका समाधान एक माह में करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह इस प्रखंड में पूरी टीम के साथ काम करने आए हैं और इसमें शाखा डाकपाल का महत्वपूर्ण योगदान है। बैठक में डीबी पांडे, बीपी सिंह, अभिषेक सिंह, चंद्रप्रकाश, नत्थू सिंह, सुनील श्रीवास्तव, जगमोहन यादव, शिवचंद्र गुप्ता, घनश्याम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर बताया गया कि उप मंडल स्तर पर डाकविभाग की योजनाएं बताने के लिए जिलावार टीम बनाई गई हैं और चित्रकूट की टीम में जगमोहन यादव, शिवचंद्र गुप्ता शामिल हैं।