एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रैलियों से जगाई गई साक्षरता की अलख

Chitrakoot Updated Mon, 09 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चित्रकूट। विश्व साक्षरता दिवस पर कई जगह रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला लोक शिक्षा समिति और जन शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में साक्षरता रैली निकाली गई। प्राथमिक विद्यालय चकजाफर से निकली रैली को बेसिक शिक्षाधिकारी वीके सिंह ने हरी झंडी दिखाई। एक सप्ताह से मनाए जा रहे साक्षरता जागरूकता सप्ताह के समापन के मौके पर यूईआरसी कर्वी में गोष्ठी भी हुई। इसमें बेसिक शिक्षाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को साक्षर बनाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करें। प्रभारी जिला समन्वयक संतोष कुमार पांडे ने जिले में चल रही साक्षरता की गतिविधियों की जानकारी दी। जन शिक्षण संस्थान के सहायक परियोजना समन्वयक अनिल सिंह ने प्रेरकों और मिशन से जुडे़ कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए अच्छा काम करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक अरुण श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर योजना से जुड़े समन्वयक कुलदीप सिंह, शैलेंद्र सिंह, रामनारायण पांडे, वेद प्रकाश मिश्रा, अरविंद शिवहरे, अमित कुमार मिश्र, राम प्रसाद भाष्कर, शिवप्रेम याज्ञिक, बलराम यादव आदि मौजूद रहे।
उधर रामनगर बीआरसी में भी रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। इसमें खंड शिक्षाधिकारी रामनगर नीरज श्रीवास्तव, ब्लाक समन्वयक अखिलेश पांडे, हरिओम पांडे ने सहयोग किया। मानिकपुर के ब्लाक लोक शिक्षा केंद्र से भी शिक्षकों और छात्रों ने रैली निकालकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर ब्लाक समन्वयक सतीश कुमार ने कहा कि प्रत्येक लोक शिक्षा केंद्रों के माध्यम से 15 साल से ऊपर के लोगों को चिह्नित कर उन्हें साक्षर बनाने का प्रयास जारी है। खंड शिक्षाधिकारी पीएन सहाय ने कहा कि लोगों को साक्षर बनाना पुण्य का कार्य है। भौंरी संकुल प्रभारी हरिशंकर त्रिपाठी ने कहा कि हम अपने समाज के दस निरक्षरों को साक्षर बनाने का संकल्प लें। इस मौके पर संकुल प्रभारी मथुरा प्रसाद, प्रमोद चौरसिया, कल्लू राम जी, बालेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें