एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दंगो के बाद छवि सुधारने की कवायद में जुटी सपा

Chitrakoot Updated Wed, 25 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए दंगे के चलते समाजवादी पार्टी की धूमिल हुई छवि को सुधारने के लिए राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले में विभिन्न जगहों पर सद्भावना सभाएं करने के लिए जिला कार्यालय में बैठक हुई। इसमें सपा नेताओं ने जिले के विभिन्न जगहों पर सद्भावना सभाएं करने और गांधी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष अनुज यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 25 से 27 सितंबर तक सद्भावना बैठकें की जाएंगी। इसके बाद ब्लाक स्तर पर 28 व 30 सितंबर को प्रत्येक ब्लाक स्तर पर बड़ी सभाएं होंगी। इसके बाद 2 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर सद्भावना दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम भाईचारा व सरकार की जन कलयाणकारी योजनाओं को गांवों तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर सदर विधायक वीर सिंह ने मुजफ्फरनगर के दंगे के लिए भाजपा व बसपा को जिम्मेदार बताया है। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर लाल यादव ने कहा कि सद्भावना दिवस के मौके पर सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मिलकर विरोधियों का मुंहतोड़ जवाब देंगे। जिला सचिव नरेंद्र गुप्ता ने कहा कुछ राजनैतिक दल देश व प्रदेश को सांप्रदायिक आग में झोंकना चाहते हैं। जिला उपाध्यक्ष गुलाब खां ने कहा कि बुंदेलख्ंाड में गंगा जमुनी तहजीब बहुत पुरानी है। चित्रकूट में भी हिंदुओं के त्यौहार में मुसलमान और मुस्लिम भाइयों के त्यौहारों में हिंदू भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि चुनाव में जनता भाजपा, बसपा और दूसरी पार्टियो को मुंहतोड़ जवाब दे देगी। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष गौरी शंकर मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, अनिल शर्मा, श्याम बिहारी यादव, भइयालाल द्विवेदी, ओम प्रकाश यादव, सालिकराम कुशवाहा, सिद्धार्थ पांडे, साहेब लाल द्विवेदी, निजामुद्दीन सिद्दिकी, एजाज हसन सिद्दिकी, जितेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें