एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तहसील दिवस में मनरेगा मजदूरी की मांग

Chitrakoot Updated Wed, 04 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चित्रकूट। उपजिलाधिकारी कर्वी अभयराज की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अधिकतर मामले पानी, बिजली, मनरेगा और भूमि विवाद के आए। एसडीएम ने संबंधित विभागों को एक हफ्ते में मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान को लेकर अधिक मामले आए। पहाड़ी क्षेत्र भदेदू के देवराज, मेल्हरी, राधिका, राजमानी, नत्थू, चुन्ना सहित कई लोगों ने मजदूरी का भुगतान न होने की समस्या बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधान से मजदूरी मांगने पर वह अभद्र व्यवहार करते हैं। एसडीएम ने बीडीओ पहाड़ी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा हैंडपंप, बिजली और भूमि विवाद के कई मामले आए जिसमें एक हफ्ते में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार कर्वी बीडी गुप्ता, कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौज्ूाद रहे। दिवस में पहुंचे किसानों ने बिजली आपूर्ति की समस्या बताई। इस पर अधिकारियों ने जल्द समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया। फरियादियों के भूमि विवाद निपटारे की जिम्मेदारी भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें