एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डाक्टरों की आंशिक व पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Chitrakoot Updated Wed, 05 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चित्रकूट। जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर में चिकित्सकों के साथ हुई मारपीट के विरोध में मंगलवार को जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर मरीजों को देखा। इसके साथ ही अपनी मांगों का ज्ञापन प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर मंगलवार को पीएमएस चित्रकूट शाखा के चिकित्सकोें ने हाथ में काली पट्टी बांधकर काम किया। चिकित्सकों ने बताया बुधवार तक पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा। इसके बाद छह मार्च से दो घंटे का कार्य बहिष्कार होगा। इस पर भी सुनवाई नहीं होती है तो 10 मार्च से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। चिकित्सकों ने मांग की है कि जेल में बंद सभी चिकित्सकों को बिना शर्त छोड़ा जाए। पुलिसिया कार्रवाई में जिम्मेदार अधिकारियों का निलंबित किया जाए और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। पीएमएस संघ के अध्यक्ष डा. विष्णु गुप्ता, सचिव डा. प्रमोद कुमार ने कहा चिकित्सकों पर हुई पुलिस बर्बरता को कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर डा. पीडी चौधरी, डा. दीपेंद्र सिंह, डा. प्रमोद कुमार, डा. अमित प्रकाश, डा. राहुल वर्मा, डा. सीएम तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें