एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अधेड़ की हत्या में पड़ोसी नामजद

Chitrakoot Updated Mon, 31 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चित्रकूट। रामघाट के पास छोटे पुल से बरामद हुए शव की शिनाख्त शनिवार को चित्रकूट पहुंचकर महिला ने अपने पति के रूप में की। उसने शव के पास से गांव के ही एक व्यक्ति के जूते, कपडे़, लंगोट आदि मिलने पर उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुबह मंदाकिनी में छोटे पुल के पास खजुराहो निवासी 55 वर्षीय सुजान सिंह का शव उतराता हुआ मिला था। पुलिस की सूचना पर मृतक सुजान सिंह की पत्नी माया देवी अपने दामाद और अन्य रिश्तेदारों के साथ शनिवार शाम को कर्वी पहुंची। अपने पति को पहचान कर वह रोने लगी। उसने मृतक के पास मिले कपड़ों की भी पहचान कर ली। उसने बताया पति के कपड़ों के अलावा मिले कपड़े, जूते, कुर्ता, शाल और लंगोट गांव केे रामकृपाल पांडेय के हैं। उसका कहना है वह अक्सर उसके घर आता था। उससे 10-12 साल पहले से जमीन का विवाद भी चल रहा था। उसने सीतापुर चौकी में रामकृपाल के खिलाफ अपने पति की हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। रिश्तेदारों ने बताया सुजान सिंह घर से महोबा जाने के लिए काम कह कर निकले थे। अब शव मिलने की सूचना चित्रकूट से मिली।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें