एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विधवा ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Chitrakoot Updated Thu, 15 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चित्रकूट। मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की विधवा ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उसकी सास की मौत हो चुकी है। परिवार में ससुर और बच्चे ही हैं। मंगलवार रात वह बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोई थी। तड़के चार बजे उसका ससुर कमरे में घुस आया। उसने बच्चों को डांटकर बाहर भगा दिया। इसके बाद तमंचा अड़ाकर उसे धमकाकर दुष्कर्म किया। उसका ससुर जब चला गया तो वह शिकायत करने थाने जा रही थी। इस पर ससुर ने रास्ते में उसे घेरकर डंडे से जमकर पीटा। जानकारी क्षेत्र के अन्य लोगों को हुई तो उसकी मदद की। वह किसी तरह मानिकपुर थाने पहुंची और पुलिस कर्मियों से ससुर की करतूत बताई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और आरोपी ससुर के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार महिला ने ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। उसके बच्चों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें