एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तहसील दिवस में पेयजल समस्या रही छाई

Chitrakoot Updated Wed, 21 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मानिकपुर (चित्रकूट)। 16वीं लोकसभा के चुनाव खत्म होने के बाद मंगलवार को पहला तहसील दिवस आयोजित हुआ। जिसमें मानिकपुर में जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी बी, एसपी किरन एस ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकर समस्याएं सुनी। तहसील दिवस में 54 मामले आए जिनमें से 40 मामले पेयजल समस्याओं से संबंधित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मानिकपुर तहसील परिसर में लगे तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक फरियादियों की समस्याएं सुनी। तहसील दिवस में जनता की पानी समस्याएं छाई रहीं। विभिन्न गांव और कस्बा से आए फरियादियों ने पानी की समस्या का समाधान मांगा। कुल 54 मामलों में तीन राजस्व से संबंधित थे। बाकी आठ विद्युत और तीन पुलिस विभाग के मामले आए। इसके अतिरिक्त सभी मामले पेयजल समस्याओं से संबंधित रहे। सभी मामलों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और उनके निस्तारण का आदेश दिया। तहसील दिवस में विभागों के गैरहाजिर अधिकारियों पर डीएम ने कार्रवाई का आदेश दिया है।
-कर्वी तहसील दिवस में रहा सन्नाटा
तेज धूप का असर था या कुछ और, लेकिन कर्वी में आयोजित तहसील दिवस में मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। सुबह कुछ फरियादी आए, मगर 11 बजे के बाद इक्का-दुक्का लोग ही तहसील दिवस में दिखे। तहसील दिवस में मौजूद एसडीएम संजीव कुमार सिंह और अपर एसपी आरडी चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें