एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ब्लास्टिंग से पहाड़ दरका, पांच दबे

Chitrakoot Updated Wed, 21 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चित्रकूट। भरतकूप के गोड़ा क्षेत्र में पहाड़ पर ब्लास्टिंग के समय पहाड़ दरक गया। जिसमें पांच मजदूर दब गए। यह देख अन्य मजदूर भागकर मौके पर पहुंचे और घायलों के बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में दो को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों को इलाहाबाद रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोड़ा पहाड़ पर ब्लास्टिंग की जा रही थी। इसी बीच ब्लास्ट होने से पहाड़ का एक टुकड़ा दरक गया। जिसके नीचे दबकर पांच मजदूर घायल हो गए। शोर शराबा होने पर पहुंचे अन्य लोगों ने पहाड़ का मलवा हटाकर पांचों मजदूरों को बाहर निकाला और तीन चुटहिल थे वहीं गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचे कर्मियों के अनुसार बरेठी गांव के रहने वाले झुर्री का बेटा छेटी लाल (36) और भागवत को गंभीर चोटें आई है। उन्हें इलाहाबाद के रिफर किया गया है। बाकी तीन अन्य मजदूरों के नाम नहीं पता चल सके। इसके बाद पहाड़ पर मौजूद लोेग पहाड़ का मलवा हटाकर देख रहे हैं कि कोई अन्य साथी तो नहीं दबा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें