एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लक्ष्य की ओर अग्रसर जिले के होनहार

Chitrakoot Updated Thu, 05 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चित्रकूट। यूपी बोर्ड इलाहाबाद के इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की कक्षा में जिले की मेरिट में अव्वल रहने वाले छात्र प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं को क्वालीफाई कर वहां भी जिले का नाम रोशन करने में जुटे हुए हैं। 2010-11 की बोर्ड परीक्षा में जिले में टाप करने वाले गोपाल नारायण श्रीवास्तव का चयन भोपाल के संस्थान में बतौर प्रशिक्षु वैज्ञानिक के रूप में हुआ है। इनके अलावा कुछ छात्र विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में बीटेक की शिक्षा ग्रहण कर रहे है। कुछ छात्रों ने इस वर्ष भी जेईई मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैजनाथ भरद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर से 2010-11 में यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले में पहला और पूरे प्रदेश में सातवां स्थान पाने वाले टीएन श्रीवास्तव के पुत्र गोपाल नारायण श्रीवास्तव को इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च भोपाल द्वारा जुलाई 2012 में बतौर बीएसएमएस के पांच वर्षीय प्रोग्राम के लिए चुना गया है। इसके बाद भारत सरकार की ओर से प्रशिक्षु वैज्ञानिक के रूप में रिसर्च करने के लिए जर्मनी भेजा जाएगा। गोपाल नारायण ने बताया इलाहाबाद के झलवा स्थित ट्रिपल आईटी में आयोजित इंस्पायर्ड कार्यक्रम में आए वैज्ञानिक से प्रेरित होकर उसने आवेदन किया था और उनका चयन हो गया। विद्यामंदिर से ही 2009-10 में ने जिले के काम को लेकर पुरानी बाजार निवासी शुभम् श्रीवास्तव ने आईआईआईटी जबलपुर से मकैनिकल ट्रेड से बीटेक के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा वह गेट की तैयारी कर रहे हैं। कोरारी भरतकूप के रहने वाले 2011-12 जिले की रैंक में स्थान टापर शिवप्रकाश शुक्ला के पुत्र शुभम् शुक्ला एमएनआईटी में दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। इसी वर्ष के टापर जीडीएनडी के आभास प्रताप सिंह ने भी 2013 में जेईई मेंस की परीक्षा दी है। 2010-11 में जिले में तीसरे स्थान पाने वाली दीपाली केसरवानी गणित से बीएससी करने के बाद सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रही हैं। शंकर बाजार निवासी सूरज गुप्ता के पुत्र दिवाकर गुप्ता ने जेईई मेंस की परीक्षा दी है। इसके अलावा आईआईटी के लिए एडवांस की परीक्षा दी है। उसका यूपीटीयू में भी 240वीं रैंक प्राप्त की है। इसी वर्ष के तीसरी पोजीशन पाने वाले ने बाबूपुर के दिवाकर सिंह ने भी यूपीटीयू की परीक्षा में ओबीसी श्रेणी में दो हजारवां स्थान प्राप्त किया है। 2010-11 में जीडीएनडी से जिले में तीसरी पोजीशन के छात्र दीपांशु केसरवानी ने भी यूपीटीयू की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें