राजापुर (चित्रकूट)। कस्बे के लोगों को भारतीय स्टेट बैंक ने एटीएम का तोहफा दिया है। सुबह दस बजे से लेकर आठ बजे तक राजापुर निवासी इसका लाभ उठा सकेेंगे।
राजापुर में भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम लगभग छह माह पहले बन कर तैयार हो था लेकिन शुरू न होने से वह केवल शोपीस बना था। पिछले पखवारे बैंक के उप महाप्रबंधक रामबरन चक्रवर्ती राजापुर में बैंक के निरीक्षण में आए थे। निरीक्षण के दौरान अखिल भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव ने व्यापारियों के साथ उनसे मुलाकात कर एटीएम न खुलने और बैंक में स्टाफ कम होने से लोगों की परेशानी की तरफ ध्यान दिलाया। व्यापारियों ने बड़ी रकम जमा करने वालों के लिए भी अलग से दूसरे काउंटर पर लाइन लगवाकर रुपये जमा कराने का अनुरोध किया था। व्यापारियों के लिखित अनुरोध पर उप महाप्रबंधक ने शाखा प्रबंधक को बड़े व्यापारियों को सहूलियत देने का निर्देश दिया और एटीम को तत्काल प्रभाव से शुरू कराने को कहा। शाखा प्रबंधक एएन मालवीय ने बताया लोग सुबह दस बजे से शाम को आठ बजे तक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।