चित्रकूट। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति के शेड्यूल में परिवर्तन किया गया है। हालांकि कटौती नौ घंटे की ही है, लेकिन पनकी कंट्रोल से जरूरत पर कभी भी बिजली आपूर्ति काटी जा सकती है।
बनकट सब स्टेशन के एसएसओ संत कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया अब ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह छह बजे से आठ, दोपहर दो से शाम पांच और रात नौ बजे से 11 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इसके अलावा पनकी कंट्रोल रूम से जरूरत के मुताबिक कभी भी बिजली कटौती की जा सकती है। पनकी कंट्रोल रूम के निर्देश पर सुबह पांच बजे से कटौती होती है। इसके पहले सुबह नौ से दोपहर 12 बजे, दोपहर तीन से शाम छह बजे और सुबह पांच से आठ बजे तक कटौती होती थी। ग्रामीणों का कहना है विद्युत आपूर्ति के इस शेड्यूल में उन्हे लो वोल्टेज की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता था।