एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जीके व निबंध प्रतियोगिता हुई

Chitrakoot Updated Mon, 22 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चित्रकूट। भारतीय सेवा संस्थान और आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय की चित्रकूट इकाई के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकूट इंटर कालेज में रविवार से प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। पहले दिन सामान्य ज्ञान, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। दो अक्तूबर को परिणाम घोषित कर पुरस्कार बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद भैरों प्रसाद मिश्र और विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार, प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। ये प्रतियोगिताएं कर्वी के अलावा मऊ, मानिकपुर, शिवरामपुर, पहाड़ी आदि में भी कराई जा रही हैं। सांसद ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। एडीएम ने कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियों से अन्य जिलों के समाजसेवियों को भी प्रेरणा मिलती है। संयोजक हनुमान प्रसाद शुक्ल ने लोगों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि यह आयोजन आगे भी चलता रहेगा। आयोजक मंडल में बलबीर सिंह, छेदीलाल तिवारी, विजय चंद्र गुप्ता, फूलचंद्र चंद्रवंशी, हरिश्चंद्र, भालेंदु सिंह, सुधीर गोयल रंजना उपाध्याय, अनिमेष गुप्ता, शंकरलाल गुप्ता, पंकज अग्रवाल, शंकर यादव आदि शामिल हैं।



विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें