चित्रकूट। आदर्श प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई ने पटेल तिराहे पर तीन दिवसीय क्रमिक अनशन, धरने की शुरुआत की। बाद में इन लोगों ने नोडल अधिकारी बादल चटर्जी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा.
जिलाध्यक्ष संजुला पांडे ने बताया कि जिला समन्वयकों, पांच ब्लाक समन्वयकों को चौदह माह से और प्रेरकों को कार्यभार ग्रहण तिथि से लेकर अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। निदेशालय से प्रशिक्षण के लिए धन आने के बाद भी प्रशिक्षण नहीं कराया जा रहा। अभी तक कोई लिखित निर्देशन पत्र भी जारी नहीं किया गया। बताया कि कार्यालय में बिजली बिल का भुगतान न होने की वजह से उनके कनेक्शन भी कट गए हैं। कंप्यूटर खराब पड़े हैं। सूचना दिए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती। कई बार इन समस्याओं की जानकारी अधिकारियों को दी गई पर सुनवाई नहीं हुई, लिखित भी बताया गया। थकहार कर वे लोग धरने को मजबूर हुए हैं। बाद में इन लोगों ने नोडल अधिकारी को ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर राजनारायण द्विवेदी, कृष्ण बदन, नूर मोहम्मद, जयशंकर प्रसाद, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, कमलेश रायकवार, रमेश प्रसाद आदि मौजूद रहे। संजुला ने बताया कि यह आंदोलन तीन दिन तक चलेगा।