एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जुआरियों पर पुलिस नहीं बरत रही सख्ती

Chitrakoot Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चित्रकूट। जिले में जगह-जगह जुआ खेला जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि पूरे दिन जुआरियों का जमघट लगा रहता है, किंतु पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। इनका कहना है कि इससे मुहल्ले का माहौल तो खराब होता ही है। साथ ही आपराधिक कृत्यों को बढ़ावा मिलता हैै। कोतवाल ने इन पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धतुरहा चौराहा के आसपास रेलवे स्टेशन रोड पर सब्जी की दुकानों के पीछे की बाजार में जुआ खेला जा रहा है। दुकानदार मुहम्मद यूसुफ ने बताया कि यहां सुबह से ही जुआ शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक चलता है। दुकानदार सुरेंद्र ने बताया कि उसने कई बार मना भी किया लेकिन ये नहीं मानते। इसके अलावा रेलवे पुल के पास सुंदरघट पर भी लोग जुआ खेलते हैं। कसहाई रोड पर मंडी के मैदान में भी जुआरी ट्रैक्टरों पर बैठकर जुआ खेलते हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस इन जगहाें पर ध्यान नहीं देती, इससे इनके हौसले बुलंद है। यदि कोई इन्हें मना करता है तो लड़ने को उतारू हो जाते हैं।
कोतवाल मनोज कुमार कौशिक का कहना है कि उनकी जानकारी में यह मामला नहीं था। वे पता लगाएंगे और जुआरियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें