चित्रकूट। रविवार को सुबह लगभग बरगढ़ मेले से ड्यूटी करके लौटते समय शिवरामपुर चौकी प्रभारी की जीप का पिछला चक्का देउधा नाले के पास चढ़ाई पर निकल गया। इससे उनकी जीप एक पेड़ से जा टकराई। इसमें चौकी इंचार्ज और उनके ड्राइवर को गंभीर चोट आई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रविवार को सुबह रैपुरा के पास देउधा नाले की चढ़ाई पर बरगढ़ मेले से ड्यूटी कर लौट रहे शिवरामपुर चौकी प्रभारी गोविंद सिंह की जीप का पिछला चक्का निकल गया। इससे जीप पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में गोविंद सिंह और उसके ड्राइवर मुस्किम को गंभीर चोट आई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।