एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पड़ोसी महिला पर लगाया मारपीट और धमकी देने का आरोप

Chitrakoot Updated Fri, 03 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चित्रकूट। खटिकाना मुहल्ला की एक युवती ने कोतवाली में पड़ोसी महिला पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि महिला ने उसे अपने घर खाना बनाने के बहाने बुलाया और फिर युवकों से दुराचार कराने की धमकी दी। उसने कोतवाल से महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसेवा इंटर कालेज के पीछे खटिकाना मुहल्ला निवासी युवती ने बताया कि उसकी मां किसी तरह घर चलाती है। बताया कि रविवार को पड़ोस की एक महिला उसके घर आई और घर चलकर खाना बनाने के लिए कहा। जब उसने मना किया तो उसके साथ खींचतान करने लगी। बाद में वह अपने घर से तीन युवकों को साथ लेकर आई। वह चिल्लाने लगी तो तीनों से दुराचार कर बर्बाद करने की धमकी दी। युवती ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें