एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पड़ोसी पर मकान कब्जाने का आरोप

Chitrakoot Updated Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मानिकपुर (चित्रकूट)। शास्त्रीनगर निवासी विधवा कमला देवी पत्नी स्व. बृजमोहन लाल अग्रहरि ने अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर पड़ोसी अनिल जायसवाल पर घर कब्जाने का आरोप लगाया है। कमला ने बताया कि उसका पुश्तैनी मकान लगभग सौ साल पुराना है। मकान के अंदर एक कुआं भी है। दो महीने पहले अनिल ने उसे धोखे में रखकर घर पर कब्जा कर लिया और सारा समान बाहर फेंक दिया। वह हर स्तर पर शिकायत कर थक चुकी है पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जब उसने अनिल सेउलाहना दिया तो अनिल ने नगर पंचायत का आफिस बनने की बात कही है। कमला देवी ने मामले की जांच कर उसका मकान वापस दिलाने की गुहार की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी हाशिम अली ने कहा कि वे अवकाश पर हैं। पहुंचते ही मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें