चित्रकूट। महान हाकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले खेल दिवस के अवसर पर जिले में कई आयोजन हुए। तुलसी पार्क में चित्रकूट स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वाधान में मेजर ध्यानचंद का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संस्था के संरक्षक पूर्व विधायक भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए वह हर संभव मदद करेंगे। इस मौके पर रामबाबू गुप्त, शानू गुप्ता, सतीश जायसवाल, रमाशंकर शर्मा, लक्ष्मण तिवारी, राजू रिछारिया, संतोष धुरिया, शेखर सोनी, सुरेंद्र प्रजापति, कमलेश कुमार, पवन, सचिन, अशोक, मिथलेश, रिंकू, शेषू जायसवाल, अनूप गुप्ता, गोविंद पांडे आदि मौजूद रहे। चित्रकूट इंटर कालेज में भी युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की पायका योजना के तहत हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अन्य कई गांवों में भी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की खबरें हैं। कई जगहों पर खानापूरी भी की गई। भरतकूप प्रतिनिधि ने बताया कि रसिन प्रधान देवेंद्र सिंह का कहना था कि उनके यहां तो बच्चे क्रिकेट के दीवाने हैं और ऐसे में यहां और कोई खेल नहीं होता। आज भी कोई आयोजन नहीं हुआ। डोंडा प्रधान राजकरण पटेल का कहना था कि उनके यहां तो अभी तक खेल मैदान ही तय नहीं हुआ। खाता खुलवाने को कहा था पर अभी तक सामान नहीं भेजा गया।