एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कुर्ना और बॉर्डर के मझने नाले पर बनेगा पुल

Deoria Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। कुर्ना नाला पर बांस-बल्ली का पुल बनाकर आने-जाने के खतरे को देखते हुए पुल बनाया जाएगा। शासन ने भुजौली कॉलोनी और बीआरडीपीजी कॉलेज के बीच कुर्ना नाला पर पुल, देवरिया-गोरखपुर बॉर्डर पर गौरीबाजार क्षेत्र में मझने नाले पर पुल और तीन सड़कों की स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से भुजौली कॉलोनी के लोगों को रेलवे स्टेशन से लेकर शहर में आने के लिए कुर्ना नाले पर बने बांस बल्ली के पुल से पार होना पड़ रहा है। इस रास्ते से स्कूल बच्चाें का भी आना-जाना होता है। जो खतरनाक साबित हो सकता है। वहीं शासन ने डीएम की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। शासन की तरफ से विशेष सचिव अबरार अहमद ने त्वरित आर्थिक विकास योजना से कुर्ना नाला समेत चार अन्य परियोजनाओं की स्वीकृति दी है। जिसे एनजीडी मार्ग से पथरहट मार्ग (करीब चार किलोमीटर तक), भुजौली कॉलोनी देवरिया से बीआरडीपीजी कॉलेज के बीच कुर्ना नाला पर पुल, गौरीबाजार के बिरवा गांव और गोरखपुर के मीठीबेल के बीच मझने नाले पर पुल, पचोरिया से हरपुर नहर की पटरी होते हुए गोपालपुर संपर्क मार्ग (पांच किलोमीटर), विनायक से देवतरा कुट्टी होते हुए मझने नाले तक (3.5 किलोमीटर) सड़क निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसका सर्वे कराकर लोक निर्माण विभाग से आगणन तैयार कराकर तत्काल नियोजन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। डीएम ने सीडीओ को लोक निर्माण विभाग से आगणन बनाकर तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें